बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती यशवीर सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में थाना परसरामपुर के पुलिस और होमगार्ड के जवानो के साथ आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना परशुरामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना परशुरामपुर के नेतृत्व में समस्त पुलिस बल के साथ क्षेत्र के संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों — परशुरामपुर बाजार, सिकंदरपुर, हैदराबाद, रिधौरा,बेरता, चौरी, नंदनगर, गौर आदि स्थानों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
इस दौरान आमजन से संवाद स्थापित कर होली पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने एवं आपात स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु जागरूक किया गया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग भी की गई।
थाना परशुरामपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है ताकि होली पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराया जा सके। आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करते हुए यह विश्वास दिलाया गया कि कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।




















