राम जानकी मार्ग पर हादसा, दो युवकों की मौत

Sudhanshu Mishra
0




संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। जिले के राम जानकी मार्ग स्थित चिलमा बाजार के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकों के परखचे उड़ गए। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय स्वप्निल सिंह निवासी उंजी थाना दुबौलिया और 20 वर्षीय शनि निवासी रोहीपुर थाना कलवारी के रूप में हुई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां दो को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top