होली खेलने के बाद नहाने गया किशोर, नदी में डूबने से मौत

Sudhanshu Mishra
0


 


बस्ती। लालगंज थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी एक किशोर की कुआंनो नदी में स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना बुधवार शाम करीब 4 बजे की बताई जा रही है। माधोपुर गांव निवासी 19 वर्षीय दुर्गेश पुत्र रामवृक्ष निषाद होली खेलने के बाद अपने कुछ साथियों के साथ कुआंनो नदी के कछुआंड घाट पर स्नान करने गया था। सभी युवक नदी में नहा रहे थे, तभी दुर्गेश अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह पानी में समा गया। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे नदी से बाहर निकाला गया और निजी साधन से जिला अस्पताल बस्ती ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालगंज संजय कुमार ने बताया कि आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top