होली त्योहार को सकुशल संपन्न कराए जाने हेतु परसुरामपुर पुलिस द्वारा किया गया फ्लैग मार्च

Sudhanshu Mishra
0

 

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ.यशवीर सिह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी हरैया महोदया स्वर्णिमा सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय नेतृत्व में थाना परशुरामपुर पुलिस टीम व रिक्रूट आरक्षीगण द्वारा होली त्योहार के दृष्टिगत ,शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के संबंध में मय पुलिस फोर्स के साथ कस्बा परसरामपुर, पहाड़गंज में पैदल गस्त /फ्लैग मार्च किया गया तथा आम जनमानस को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। थानाध्यक्ष द्वारा आम जनमानस को संदेश दिया गया रंगों का यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में खुशियां समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए होली हमें प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है हम सभी को शांति से यह त्यौहार मानना है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top