बस्ती में किशोरी की गोली मारकर हत्या, आरोपी प्रेमी फरार

Sudhanshu Mishra
0



बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में सोमवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात में घर के बरामदे में सो रही किशोरी की उसके कथित प्रेमी ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक अचानक घर पहुंचा और सो रही किशोरी पर दो गोलियां दाग दीं। गोलियों की आवाज सुनकर जब उसकी मां उठी तो आरोपी ने उसे भी निशाना बनाने का प्रयास किया, हालांकि वह बाल-बाल बच गई।

     परिजनों ने तत्काल यूपी-112 पीआरबी पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत व क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top