बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी हत्यारोपी अपने सगे भतीजे की हत्या के आरोप में जेल गए व्यक्ति के तीन नाबालिक बेटियों की सुध लेने सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन की अगुवाई में तीन सदस्य टीम बच्चियों के घर पहुंची। बताते चले कि कुछ दिन पहले आपसी विवाद के चलते चाचा और भतीजे के बीच मारपीट होने के बाद भतीजे की मौत हो गई थी। हत्यारोपित चाचा के पास तीन नाबालिक बेटियां हैं जिनकी आयु क्रमशः 9 साल 7 साल तथा 5 साल है। बच्चियों के माता की मृत्यु कुछ वर्ष पहले ही हो चुकी है। इस समय बच्चे बुरे दौर से गुजर रहे हैं। सूचना मिलते ही सीडब्ल्यूसी के अध्यक्ष प्रेरक मिश्र ने तीन सदस्यीय टीम डा संतोष श्रीवास्तव, डा अजय श्रीवास्तव, मंजू त्रिपाठी के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात करने के बाद बच्चों को सीडब्ल्यूसी के संरक्षण में लेने का निर्णय लिया सीडीसी अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बच्चियों से एकांत में भी वार्ता की।

