सेमरा मुस्तहकम में मारपीट में 80 वर्षीय बुर्जुग की मौत

Sudhanshu Mishra
0



संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा मुस्तहकम गांव में बीती रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। करीब साढ़े नौ बजे दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें 80 वर्षीय बुजुर्ग राम कुबेर गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि राम कुबेर गौड़ और विपिन यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। बीती रात कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। घटना में गंभीर रूप से घायल राम कुबेर गौड़ को कैली अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं, एक पक्ष से राहुल और रामू घायल हैं, जबकि दूसरे पक्ष के विपिन यादव को भी चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज जारी है। सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। इसके बाद सीओ कलवारी संजय सिंह और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top