बस्ती। चौकी प्रभारी विक्रमजोत SI शशि शेखर सिंह आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर, रमजान के अवसर पर चौकी क्षेत्र के हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के सम्भ्रांत व्यक्तियों, ग्राम प्रधानों चौकीदार व DJ संचालकों के उपस्थिति में क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह व थानाध्यक्ष चन्दन कुमार निर्देश पर की गई पीस कमेटी की गई मीटिंग और मीटिंग में उपस्थित लोंगों से अपील करते हुए आगामी त्यौहार होली व ईद-उल-फितर, रमजान को दृष्टिगत रखते हुए क्षेत्राधिकारी हर्रैया के नेतृत्व व उपस्थिति में चौकीप्रभारी शशि शेखर सिंह अपने मय फोर्स के द्वारा पुलिस चौकी विक्रम जोत जनपद बस्ती के प्रांगण में पीस कमेटी की मीटिंग का आयोजन किया गया। पीस कमेटी की मीटिंग के दौरान चौकी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण, सम्भ्रांत व बरिष्ठ व्यक्तियों, ग्राम प्रधान, हिन्दू व मुस्लिम समुदाय के लोगों व DJ संचालक के उपस्थित में लोगों से उक्त त्यौहारों की शुचिता सामाजिक समरसता एवं साम्प्रदायिक सौहार्द सद्भाव शान्तिपूर्वक ढंग से बड़े ही हर्षोल्लास के साथ एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्यौहारों को संपन्न कराने की अपील की गयी साथ ही कड़ी हिदायत दी गई की त्यौहार के दौरान कानून व्यवस्था को भंग करने वाले उपद्रवी तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाने की चेतावनी दी गई। उपस्थित जनसमुदाय से होली व ईद-उल-फितर, रमजान के अवसर पर उनके ग्रामसभा में त्यौहार के सम्बंध में किसी प्रकार की समस्या होने के विषय में पूछा गया किसी समस्या के न होने की जानकारी उपस्थित लोगो ने दिया।हालाँकि चौकी प्रभारी द्वारा उपस्थित लोगों से अपील किया गया कि अगर कहीं शान्तिपूर्ण माहौल बिगड़ने की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।




















