बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष परसरामपुर विश्व मोहन राय के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर दिनांक 25.02.2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0- 46/2026 धारा- 137(2),87,65(2) BNS व 5एम/6 पाक्सो एक्ट से सम्बंधित अभियुक्त को पकड़ने में सफलता मिली। जरिए मुखबिर खास दिनांक - 26.02.2026 को समय सुबह करीब 09.25 बजे पटखापुर तिराहे से संबंधित अभियुक्त जितेन्द्र वर्मा पुत्र भदई वर्मा ग्राम नरायनयपुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर, अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय बस्ती भेजा गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. जितेन्द्र वर्मा पुत्र भदई वर्मा ग्राम नरायनयपुर थाना हर्रैया जनपद बस्ती उम्रॅ करीब 28 वर्ष
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1.उ0नि0 झारखण्डेय पाण्डेय
2.हे0का0 राघवेन्द्र दुबे
थाना परसरामपुर, जनपद बस्ती



















