छावनी पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0



थाना छावनी पुलिस, एसओजी, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में सरयू नदी पुल से मृतक उ0नि0 की बाइक चोरी करने वाले शातिर चोर से 03 अन्य मोटरसाइकिल बरामद करते हुए, किया गया गिरफ्तार 




बस्ती। रामजानकी तिराहा के पास से चोरी मोटरसाइकिल के सम्बन्ध में थाना छावनी पर पंजीकृत मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) बीएनएस में वांछित चोर की गिरफ्तारी हेतु रामजानकी तिराहे पर गस्त के दौरान मुखबिरी सूचना के आधार पर थाना छावनी पुलिस, एसओजी टीम, स्वाट/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में संबंधित अभियुक्त विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती, को रहमतुल्ला के बन्द मुर्गी फार्म के पास शाबित अली के बाग रामजानकी रोड से सटे बहद ग्राम अमोढ़ा से समय करीब 13.25 बजे गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उपरोक्त मुकदमा में धारा 317(2), 317(4) BNS की वृद्धि कर अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा परसरामपुर पर तैनात मृतक उ0नि0 श्री अजय कुमार गौड़ की बाइक को सरयू नदी पुल से चोरी करने की बात भी स्वीकार किया गया।

अभियुक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया।


                   अभियुक्त का विवरण-

1. विशाल सोनी पुत्र प्रदीप सोनी ग्राम पाकड़डाड थाना लालगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 25 वर्ष ।


                       बरामदगी का विवरणः-

1. स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP 51 BH 2048

2. काले रंग की HF डिलक्स रजि0नं0 UP58AC 2663, 

3. एक काले रंग की स्पेलण्डर स्पलेण्डर वाहन सं0 UP55AL 9913

4. एक अदद पल्सर मोटर साइकिल काला रंग रजि0 नं0 UP52 BJ 7936( पूर्व में अमहट घाट से बरामद उ0नि0 स्व0 अजय गौड़ की मोटर साइकिल) व 1010/- रुपये


        गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-

1. मु0अ0सं0 273/25 धारा 303(2) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती व बढ़ोत्तरी धारा 317(2), 317(4) BNS थाना छावनी जनपद बस्ती।

2. मु0अ0सं0 142/23 धारा 379, 411 IPC थाना छावनी, जनपद बस्ती।

3. मु0अ0सं0 153/22 धारा 379, 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 IPC थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

4. मु0अ0सं0 27/25 धारा 303(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

5. मु0अ0सं0 84/2025 धारा 305(ए), 317(2), 331(3) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

6. मु0अ0सं0 110/25 धारा 3(5), 304(2), 317(2) BNS थाना कोतवाली, जनपद बस्ती।

7. मु0अ0सं0 112/25 धारा 317(2) BNS थाना कोतवाली जनपद बस्ती

8. मु0अ0सं0 365/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली जनपद बस्ती

9. मु0अ0सं0 91/22 धारा 379, 411, 413 IPC थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

10. मु0अ0सं0 34/25 धारा 305, 331(4) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती

11. मु0अ0सं0 65/25 धारा 303(2) BNS थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती


            घटना/ पूछताछ का संक्षिप्त विवरण-

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि दिनांक 01.11.2025 को रामजानकी तिराहा के पास से स्पेलण्डर प्लस मोटर साइकिल रजि0नं0 UP51BH 2048 चोरी किया था, पूछताछ के क्रम में उसने बताया कि मैं दिनांक 05.02.2026 को शाम 4 -4.30 बजे सरयू नदी अयोध्या के किनारे पुल के नीचे सो रहा था, बाद में किनारे पैसा बीनते हुए जा रहा था कि शाम को घूमते-घूमते कच्चे मार्ग से मुर्दाघाट से होकर पुल पर चढ़ गया कि पुल पर ही काले रंग की पल्सर गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी में चाभी लगी थी तथा ऊपर हेलमेट भी रखा था। मैं 3-4 मिनट पुल पर टहलकर उस गाड़ी को देखता रहा। कुछ समय तक जब कोई व्यक्ति नहीं आया तो मैं हिम्मत बनाकर मोटर साइकिल के पास गया। गाड़ी में लगी चाभी से मोटर साइकिल स्टॉर्ट कर हेलमेट लगाकर समय करीब 4-5 बजे शाम को मैं मोटर साइकिल लेकर लखनऊ की तरफ बढ़ा तथा अयोध्या पुल जहाँ खत्म हो रहा था उसी पुल के बगल में कट से गोरखपुर वाली सड़क पर आ गया तथा उस पल्सर मोटर साइकिल को वहां से लेकर अपने घर लालगंज की तरफ चल दिया। रुकते छिपते जब मैं बस्ती शहर में पहुँचा तो मुझे शौच लग गयी थी, मैं गाड़ी को अमहट घाट के नीचे नदी के पास खड़ा करके शौच करने चला गया तथा शौच करने के बाद वापस मोटर साइकिल के पास आया और मोटर साइकिल की डिग्गी खोला तो उसमें 01 पैंट तथा 02 मोबाइल फोन रखा मिला। मैंने एक मोबाइल को ज्यों ही खोला, खुलते ही उस पर 112 का कोई मैसेज आया तथा फोन में पुलिस व दारोगा का फोटो दिखा था। जिसको मैंने तुरन्त स्वीच ऑफ कर दिया तथा दूसरा वीवो का मोबाइल खोला तो उसमें भी पुलिस का फोटो दिखा तो मैं तुरन्त उस मोबाइल को भी बन्द कर दिया। उसी समय 02 पुलिस वाले मेरे नजदीक आते हुए दिखाई दिये। उनको अपने पास आता देखकर मैं हेलमेट को कुछ दूर पर फेंकते हुए मोटर साइकिल छोड़कर व मोबाइल अपने पहने जैकेट में रखकर भागा। दोनों मोबाइल लेकर रेलवे स्टेशन बस्ती पहुँचा। वहाँ से ट्रेन पकड़कर गोरखपुर चला गया। फिर अगले दिन गोरखपुर से अपने घर चला आया तथा घर से 06.02.2026 को शाम के समय हरिहरपुर पहुँचा व 01 मोबाइल हरिहरपुर व 01 मोबाइल अलीनगर में बेच दिया तथा दोनों सिम को वहीं पर फेंक दिया। आज इस मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में यहाँ आया था, लेकिन आप लोगों ने पकड़ लिया। उक्त मोटर साइकिल को कब्जा पुलिस व अभियुक्त को हिरासत पुलिस में लिया गया। 

अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि पिछले साल नवम्बर माह में छावनी थाना क्षेत्र से उक्त स्पलेन्डर प्लस मोटर साइकिल चोरी किया था तथा इसी साल जनवरी माह में HF डिलक्स मोटर साइकिल जनपद संतकबीरनगर से खलीलाबाद ओवर ब्रिज के नीचे से चोरी किये था तथा इसी माह फरवरी में रेलवे स्टेशन गोरखपुर से मोटर साइकिल चुराया था, अभियुक्त उपरोक्त की निशानदेही पर लालगंज थानार्न्तगत स्थित गौरीगांव के पास चन्दन तिवारी के ग्राम कैथोरा के सफेदा की बगिया में छिपाकर रखे गये दो अदद मोटर साइकिल को बरामद किया गया। पल्सर मोटर साइकिल की डिग्गी से 02 मोबाइल मिली थी, दोनों मोबाइल को बेचने से 2000/-, 2000/- रुपये कुल 4000/- रुपये मिले थे। जिसमें से सब खर्च के बाद 1010 रूपये बचे।


     गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-

1. थानाध्यक्ष छावनी चन्दन कुमार, जनपद बस्ती।

2. प्रभारी एसओजी विकास यादव, जनपद बस्ती मय टीम

3. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव, जनपद बस्ती मय टीम

4. उ0नि0 शोभा यादव थाना छावनी, जनपद बस्ती।

5. हे0का0 दुर्गेश यादव, का0 गौरव यादव, का0 राजीव रंजन, का0 चन्द्रकेश प्रजापति, थाना छावनी जनपद बस्ती।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top