बच्चों के विवाद ने लिया खूनी रूप : नाती ने बाबा को पीट-पीटकर मार उतरा मौत के घाट

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती। जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के टेंगरिहा राजा गांव में बच्चों के विवाद ने भयावह रूप ले लिया। मामूली कहासुनी के बीच परिवार में तनाव बढ़ गया। इसी दौरान बाजार से घर पहुंचे मृतक के नाती ने गुस्से में आकर अपने ही 60 वर्षीय बाबा शिवपूजन पर हमला बोल दिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। मारपीट में शिवपूजन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एम्बुलेंस से उन्हें नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में घटना के बाद सन्नाटा पसरा है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top