गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय खंड शिक्षा अधिकारी मिठवल, सिद्धार्थनगर पर प्रातः 8:30 पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र पाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। उक्त अवसर पर किरण प्रभा पाण्डेय, प्रधानाध्यापिका जूनियर हाई स्कूल बाजारडीह, संजय जायसवाल, प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बाजारडीह, कार्यालय स्टाफ से सत्यव्रत मिश्रा, विश्वजीत सिंह, शैलेश श्रीवास्तव, गौरव गीत पुरी, प्रिय प्रताप, कविता, विवेक कुमार आदि उपस्थित रहे।




















