सर्विस रोड की मांग को लेकर किसानों ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन, भीषण ठंड में भी डटे रहे किसान

Sudhanshu Mishra
0



संवाददाता – प्रदीप शुक्ला 

बस्ती। सदर विकास खंड के ग्राम नौगढ़ में सर्विस रोड की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भदौरिया गुट) का धरना दसवें दिन भी जारी रहा। कड़ाके की ठंड के बावजूद किसानों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान खींचा। किसानों का आरोप है कि क्षेत्र में मानकों के विपरीत फ्लाईओवर निर्माण से ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है। धरने की अध्यक्षता वीरेंद्र मौर्य व नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश सिंह कर रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी है कि लिखित आश्वासन मिलने तक धरना जारी रहेगा

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top