एसडीएम व सीओ ने पटाखा दुकानों का किया औचक निरीक्षण।
निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने का एसडीएम ने दिए निर्देश।
(लंभुआ बाजार) सुल्तानपुर। सोमवार की दोपहर दीपावली पर्व को देखते हुए एसडीएम/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गामिनी सिंगला व सीओ श्री रमेश ने थाना प्रभारी संदीप कुमार राय के साथ लंभुआ बाजार में स्थित स्टेशन गाली के पटाखा दुकानदारो का औचक निरीक्षण किया। दुकान पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों ने लाइसेंसी को निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि बाजार में पटाखों की बिक्री कोई दुकानदार न करें। पटाखों को आबादी के बाहर खुले स्थान पर ही बेचें। अग्निशमन यंत्रों के साथ-साथ बालू भरी बाल्टियां और पानी भी रखें।



















