मुंडेरवा (बस्ती)। देश के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर थाना मुण्डेरवा में “Run for Unity” कार्यक्रम के तहत एकता दौड़ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर पुलिस बल के साथ-साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, छात्र-छात्राएं और समाजसेवी शामिल हुए।
दौड़ थाना परिसर से शुरू होकर मुण्डेरवा बाजार होते हुए त्रिमूर्ति तिराहे तक संपन्न हुई। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के गगनभेदी नारे लगाए और देश में एकता व अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।
थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत की एकता की नींव रखी थी, हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर देश की एकता को और मजबूत करना है।





















