संवाददाता – रामप्रीत वरुण
रुधौली (बस्ती)। जिले में रूधौली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सोनहा थाने के गैंग लीडर कृष्ण मणि पांडेय को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था।
बताया जा रहा है कि आरोपी 38 वर्षीय कृष्ण मणि पांडेय निवासी विशुनपुर थाना गौर जनपद बस्ती को पुलिस ने अंवरपुर चौराहा, कस्बा गौर से उस समय गिरफ्तार किया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। पुलिस के मुताबिक कृष्ण मणि अपने गिरोह के साथ अंतरजनपदीय जिलों में बाइक चोरी कर उन्हें बेचकर आर्थिक लाभ प्राप्त करता था। गिरोह के एक सदस्य को पहले ही जेल भेजा जा चुका है जबकि गैंग लीडर सहित कई सदस्यों पर चोरी और अन्य अपराधों के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद न्यायालय भेज दिया।

