संवाददाता – रामप्रीत वरुण
बस्ती। बनकटी विकास खण्ड के हिनौता ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का जिन्न फिर से सिर चढ़कर बोल रहा है।
विडिओ की निगरानी में भी पनप रहा है फर्जी मस्टरोल का बड़ा खेल, जिम्मेदार अधिकारी बने मौन दर्शक।
60 मजदूरों के नाम पर तैयार किया गया फर्जी मस्टरोल, मनरेगा की योजनाओं में खुलकर हो रही है धांधली।
एक ही फाइल फोटो के सहारे 60 मजदूरों की लगाई जा रही फर्जी हाजिरी, काम सिर्फ कागजों में पूरा दिखाया गया।
ग्रामीणों ने इस पूरे खेल की जांच की मांग करते हुए कहा – असली मजदूरों को नहीं मिला एक भी दिन का मेहनताना।
पंचायती राज विभाग और जेई की भूमिका पर उठ रहे हैं गंभीर सवाल, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।
भ्रष्टाचार की यह कहानी अब प्रशासन की आंखों के सामने खुलकर सामने आ चुकी है।
विडियो निगरानी होने के बावजूद भी गड़बड़ी पर कोई रोकथाम नहीं की गई, जिससे सिस्टम पर उठे सवाल।
स्थानीय लोग अब न्याय के लिए सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं, गांव में बढ़ रही है नाराजगी की लहर।
फर्जी मस्टरोल के इस खेल से सरकारी योजनाओं की साख पर लग रहा है गहरा दाग।
भ्रष्टाचार का यह जिन्न अब बनकटी ब्लॉक की पहचान बनता जा रहा है, पर प्रशासन है खामोश।

