संतकबीरनगर : व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।

Sudhanshu Mishra
0

व्यापार बंधु बैठक में व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा, जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश।



संतकबीरनगर। आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में व्यापार बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर राजेश पांडेय सहित खाद्य विभाग, कांटा बाट माप विभाग, पुलिस विभाग, उद्योग विभाग, विद्युत विभाग, नगरपालिका आदि के अधिकारी उपस्थित रहे।


बैठक के दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पत्र देकर जिला पंचायत द्वारा बिना नियम और बिना उचित जानकारी दिए लाइसेंस शुल्क एवं संपत्ति वैभव कर वसूले जाने की शिकायत की। उन्होंने मांग की कि जिला पंचायत द्वारा एक विस्तृत बैठक आयोजित कर व्यापारियों को नियमों की जानकारी दी जाए और नियमानुसार वसूली की जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि बैठकों में जिला पंचायत के अधिकारी अनुपस्थित रहते हैं।

जिलाधिकारी आलोक कुमार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत को शीघ्र बैठक बुलाने के निर्देश जारी किए।

इसके अलावा नवीन मंडी की समस्याएं, पटाखों की दुकानों को समय से कम से कम तीन दिन पहले लाइसेंस जारी करने, भंडारण हेतु उचित लाइसेंस व्यवस्था सहित अन्य व्यापारिक समस्याओं पर भी चर्चा की गई।


जिलाधिकारी ने सभी विभागों को व्यापारिक समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।


बैठक में अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित जैन, जिलाध्यक्ष श्रवण अग्रहरि, जिला महामंत्री विनीत चड्ढा, धनघटा व्यापार मंडल अध्यक्ष उदय राज अग्रहरि, नंदौर बाजार अध्यक्ष गोविंद बरनवाल, नवीन मंडी अध्यक्ष अनिल जी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top