बस्ती। बस्ती सर्किट हाउस में आज महिला थाना प्रभारी शालिनी सिंह ने मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सुरक्षा जागरूकता से जुड़े पंपलेट वितरित किए तथा साइबर क्राइम, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ सहित अन्य अपराधों से निपटने के उपाय बताए।
शालिनी सिंह ने महिलाओं को आत्मनिर्भर और सजग रहने का संदेश देते हुए बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें। उनके नेतृत्व एवं संवेदनशील कार्यशैली की महिलाओं लोगों ने सराहना की।
सर्किट हाउस में महिलाओं ने कहा कि महिला सुरक्षा को लेकर शालिनी सिंह का यह प्रयास सराहनीय है और इससे समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।




















