थाना पुरानी बस्ती की साइबर टीम ने करही में महिलाओं को किया जागरूक।

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती जिले के थाना पुरानी बस्ती क्षेत्र के करही में पुलिस की साइबर टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान में महिलाओं को बढ़ते साइबर अपराध, फ्रॉड के तरीकों, बचाव उपायों, हेल्पलाइन नंबर 1930 और एनसीआरपी पोर्टल की जानकारी दी गई।


थानाध्यक्ष महेश सिंह के निर्देशन में आरक्षी गजेंद्र व महिला आरक्षी सोनी जायसवाल ने लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने और समय पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।


पुलिस ने कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल, लिंक या मैसेज पर विश्वास न करें और धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें।


पुलिस का उद्देश्य है कि महिलाओं को साइबर अपराध से सुरक्षित करना और जागरूकता बढ़ाना।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top