बस्ती। मीडिया में खबर चलने के बाद मेडिवर्ड हॉस्पिटल के संचालक सहित कई अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मामला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार चौधरी से जुड़ा है, जिन पर फर्जीवाड़े का आरोप लगा है।
जानकारी के अनुसार, डॉ. प्रमोद चौधरी, सतेंद्र दुबे, डॉ. अजय चौधरी समेत अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि इन लोगों ने एक्स-रे टेक्नीशियन रफीउद्दीन खान की फर्जी डिग्री का इस्तेमाल कर अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य किए।
रफीउद्दीन खान ने पूरे मामले की शिकायत शपथ पत्र सहित पुलिस अधीक्षक (एसपी) से की थी, जिसके बाद जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई। यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के मनहनडीह स्थित मेडिवर्ड हॉस्पिटल से संबंधित बताया जा रहा है।

.jpg)