BASTI : अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत, एक घायल।

Sudhanshu Mishra
0


(बस्ती) यूपी। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के बस्ती अयोध्या की तरफ जा रही लेन पर मोटरसाइकिल सवार को पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिसमें मोटरसाइकिल के पीछे बैठे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।



     मिली जानकारी के अनुसार दो युवक कुशीनगर से बाइक द्वारा अयोध्या जा रहे थे। 32 वर्षीय अजय यादव पुत्र जर्नादन यादव निवासी धुरिया, पोस्ट कसया जिला कुशीनगर एवं सिंटू उर्फ आदित्य पुत्र मुन्ना सिंह दोनों घर से अयोध्या काम के लिए निकले थे अभी वह कप्तानगंज चौराहे पर पहुंचे कि पीछे से आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें मौके पर ही अजय यादव की मौत हो गई और सिंटू घायल हो गए। मौके पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top