बस्ती। बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में सांप काटने से एक 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। किशोर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
अभिनंदन उर्फ भोलू खेत में धान की बाली बीन रहा था, तभी धान के पुआल में पैर रखते ही उसे एक विषैले सांप ने काट लिया।
सांप काटने के बाद परिवार के सदस्य अभिनंदन को तुरंत जिला अस्पताल अयोध्या ले गए। वहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अयोध्या रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान अभिनंदन की मृत्यु हो गई।

