संतकबीरनगर : त्योहारों पर मिलावटखोरों पर शिकंजा: खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई व मसाला दुकानों से लिए सैंपल।

Sudhanshu Mishra
0

त्योहारों पर मिलावटखोरों पर शिकंजा : खाद्य विभाग की टीम ने मिठाई व मसाला दुकानों से लिए सैंपल।




संतकबीरनगर। जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर खाद्य विभाग द्वारा दीपावली और भाईदूज पर्व को ध्यान में रखते हुए खाद्य सुरक्षा जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सहायक आयुक्त खाद्य ग्रेड-2 सतीश कुमार ने किया।


अभियान के दौरान खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के गोला बाजार में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस क्रम में


राजश्री स्वीट्स से पनीर का एक नमूना,


सदाबहार स्वीट्स से पनीर का एक नमूना,


तथा सागर ट्रेडर्स से हल्दी का नमूना संग्रहित किया गया।



इसके अतिरिक्त सदाबहार भोजनालय एवं स्वीट्स की स्वच्छता और अन्य मानकों की जांच की गई। स्वच्छता में कमियां पाए जाने पर प्रतिष्ठान को सुधार नोटिस जारी किया गया, साथ ही चेतावनी दी गई कि निर्देशों का पालन न करने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


टीम द्वारा जांच किए गए सभी प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट एप का ग्राहक संतुष्टि फीडबैक स्टीकर भी चस्पा कराया गया, जिससे उपभोक्ता मौके पर ही अपनी प्रतिक्रिया दर्ज कर सकें और मिलावट संबंधी शिकायतें दे सकें।


संग्रहित नमूनों को खाद्य प्रयोगशाला में परीक्षण हेतु भेजा गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने बताया कि त्योहारों के दौरान आमजन को सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


इस कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिनेश कुमार राय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मिश्रीलाल, सच्चिदानंद गुप्ता, बृजेश कुमार, तथा पुलिस बल मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top