नाबालिक लड़की को बहला – फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज।

Sudhanshu Mishra
0


 

संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिता ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर फुसलाया गया।


उन्होंने आरोप लगाया कि धर्म परिवर्तन की नीयत से उसे अपने साथ ले जाया गया है। इस मामले को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सौरभ चतुर्वेदी उर्फ नितिन चौबे पूर्व प्रधान और दुबौलिया के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश पांडेय ने दुबौलिया थानाध्यक्ष से मुलाकात की।


उन्होंने मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। उन्होंने जानकारी दी कि मामले की जांच क्षेत्राधिकारी कलवारी द्वारा की जा रही है। भाजपा टीम 11 के सदस्य सुनील सिंह, विनोद चौधरी, दिलीप पांडेय, भोलू सिंह, वरुण सिंह और राजकुमार शुक्ला ने भी थानाध्यक्ष से मुलाकात की थी। उन्होंने भी मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top