नाबालिग को शादी के बहाने भगाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Sudhanshu Mishra
0

 


संवाददाता — रामप्रीत वरुण

बस्ती। थाना मुण्डेरवा पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगाने वाले वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार युवक 23 वर्षीय राहुल निवासी मदरहा, थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर है। पुलिस ने उसे बोदवल से बुधवार को गिरफ्तार किया।

     मामला 31 अगस्त 2025 का है, जब आरोपी राहुल ने अपनी बुआ ममता की मदद से मुण्डेरवा क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की को शादी के बहाने भगा लिया था। पीड़िता 2 सितंबर को किसी तरह भागकर घर पहुंची और पूरी घटना बताई। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अमरनाथ यादव को सौंपी गई थी। पहले ही अभियुक्ता ममता को गिरफ्तार किया जा चुका था। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राहुल को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर न्यायालय भेज दिया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top