BASTI : गंगा देवी कपिल देव तिवारी पी.जी. कॉलेज भुजैनी बनी कबड्डी प्रतियोगिता की चैंपियन टीम।

Sudhanshu Mishra
0

सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर को फाइनल में हराकर हासिल की ऐतिहासिक जीत।


संतकबीरनगर। 
गंगा देवी कपिल देव तिवारी पी.जी. कॉलेज भुजैनी, संतकबीरनगर की कबड्डी टीम ने सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर परिसर के महाकश्यप खेलकूद मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की टीम को हराकर विजेता का खिताब अपने नाम किया।


विजयी टीम के महाविद्यालय लौटने पर कॉलेज परिवार द्वारा खिलाड़ियों एवं सपोर्ट स्टाफ का भव्य स्वागत किया गया।


महाविद्यालय के प्रबंधक उदय राज तिवारी ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि “आज का दिन हमारे महाविद्यालय के इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है, जो खिलाड़ियों की मेहनत और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन से संभव हुआ है।”


महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संतोष कुमार सिंह ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि “खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त जरिया है।”


इस अवसर पर महाविद्यालय के अनेक शिक्षकगण,स्टाफ सदस्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top