BASTI : भरत मिलाप पर विधायक गणेश चौहान बने प्रभु श्रीराम के सारथी,श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ हैसर।

Sudhanshu Mishra
0

भरत मिलाप पर विधायक गणेश चौहान बने प्रभु श्रीराम के सारथी,श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ हैसर।




संतकबीरनगर। भरत मिलाप के पावन अवसर पर आज हैसर में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान  ने मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम, माता सीता, भैया लक्ष्मण एवं हनुमान जी को अपनी गाड़ी में विराजमान कर स्वयं वाहन चलाते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने का सौभाग्य प्राप्त किया।


यह क्षण केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि श्रद्धा, भक्ति और भारतीय संस्कृति का जीवंत प्रतीक बन गया।

इस अवसर पर विधायक श्री गणेश चौहान जी ने कहा– “भरत मिलाप प्रभु श्रीराम के आदर्शों, त्याग और भक्ति का अद्भुत संदेश देता है।

ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम, एकता और सद्भाव की भावना और भी मजबूत होती है।”


अंत में “जय श्रीराम” के जयघोष से सम्पूर्ण वातावरण राममय हो उठा।


कार्यक्रम में श्री रामलीला समिति, हैसर के पदाधिकारियों सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top