छावनी पुलिस द्वारा 07 नफर वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार।
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन के आदेश के क्रम मे जनपद बस्ती मे अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्याम कांत के निर्देश व क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के निकट पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद के कुशल नेतृत्व मे व उनकी टीम द्वारा न्यायालय एसीजेम द्वित्तीय कोर्ट नं०-10 बस्ती द्वारा निर्गत वारन्ट मु०न०- 32/14 धारा- 323/504/506 से सम्बन्धित अभियुक्ता दुलारीमती पत्नी रमेश चौधरी व मीना पत्नी लौटू ग्राम कौवाडांड थाना छावनी जनपद बस्ती व मु0न0- 414/18 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त इंद्रजीत पुत्र बेकारू निवासी शंकरपुर थाना छावनी जनपद बस्ती, मु0न0- 80/14 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित अभियुक्त अखिलेश पुत्र विदेशी निवासी लकड़ी पांडे थाना छावनी जनपद बस्ती, मु0न0 25/03 धारा 323/504/506 सोखे उर्फ अशोक पुत्र सुरेश निवासी भगवानपुर थाना छावनी जनपद बस्ती उपरोक्त 05 नफर वारंटी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया तथा मु0न0 145/09 धारा 379/427/447 आईपीसी से संबंधित अभियुक्त देवधर दुबे पुत्र शिवशंकर दुबे (रिकॉल) व अशोक कुमार सिंह पुत्र चंद्रभान सिंह(रिकॉल) ग्राम कवलपुर थाना छावनी जनपद बस्ती उपरोक्त 02 नफर वारंटी को अभियुक्तों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया था । अभियुक्तों के द्वारा बाद में रिकॉल दिखाया गया जिनको थाना स्थानीय से रिकॉल देखने के बाद छोड़ा गया।
गिरफ्तार करने वाली टीम थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थाना व उ०नि० शशि शेखर सिंह, उ०नि० अनिरुद्ध यादव, उ०नि० राममिलन यादव उ०नि० सुरेंद्र यादव, उ०नि०रामकुमार यादव और हेडकांस्टेबल दिनेश कुमार,
कांस्टेबल करमजीत यादव व महिला कांस्टेबल प्रभा पांडे थाना छावनी जनपद बस्ती।



















