BASTI : ड्रीमलैंड प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद, असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने किया।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
बस्ती। ड्रीमलैंड प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व सांसद,असम प्रभारी हरीश द्विवेदी ने रिबन काटकर किया। पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि राहुल गांधी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है इसलिए वह उल्टा सीधा सवाल करते रहते हैं।
मेले के आयोजक राकेश शुक्ल ने कहा बच्चों के लिए छोटे-बड़े झूले और डबल डिस्क झूले लगाए गए हैं।
मेले में महिलाओं के लिए सौंदर्य प्रसाधन, घरेलू सामान, परिधान और बर्तनों की दुकानें लगी हैं। बच्चों के लिए टॉय ट्रेन समेत कई मनोरंजक झूले हैं। मेले में जगह-जगह फास्ट फूड स्टॉल भी लगाए गए हैं।
आयोजक राकेश शुक्ल ने बताया कि मेला रोज शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा। जिला प्रशासन के सहयोग से आयोजित इस मेले में स्थानीय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था संभालेगी। आयोजकों ने जनपदवासियों से परिवार सहित मेले में आने की अपील की है। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, मनमोहन श्रीवास्तव काजू, प्रमोद पाण्डेय, आशीष शुक्ला,अतुल पाण्डेय, राजकुमार शुक्ल साहित गण्मान लोग उपस्थित।



















