BASTI : स्वामी दयानंद विद्यालय ने मनाई मिसाइल मैंन की जयंती, बताया राष्ट्रपोषक व्यक्तित्व।

Sudhanshu Mishra
0



बस्ती। स्वामी दयानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती के बच्चों और शिक्षकों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम की 95वीं जयंती मनाई। इस अवसर पर उनके बारे में बताते हुए शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने बताया की वह जाति धर्म से ऊपर उठकर एक महामानव थे। उन्होंने मानवता के पोषण के लिए निरंतर कार्य किया। उनके लिए देश सर्वोपरि था। उन्हें विद्यार्थी और किसान बहुत प्रिय थे और उन्हीं के लिए उन्होंने अपना जीवन अर्पित कर दिया। प्रबंधक ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम एक विश्वपोषक व्यक्ति थे और जाति धर्म से ऊपर देश को मानते थे। उन्होंने बिना किसी भेदभाव के अपने भीतर का ज्ञान भारत वर्ष के लिए दिया है आज उनके जयंती के अवसर पर पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है। देश के सच्चे भक्त के रूप में उन्हें सदैव याद किया जायेगा। उन्होंने बताया कि बस्ती प्रवास के दौरान जब उन्होंने गीता की पुस्तक जेब से निकाली और उसमें वर्णित कर्मयोग के बारे में बताते हुए किसानों को बचत करने, प्राकृतिक खेती करने और दुर्व्यसनों को छोड़ने का अनुरोध किया था।प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय ने उनके बस्ती आगमन के संस्मरण सुनाते हुए कहा कि वे हमेशा विद्यार्थियों से कहते थे कि सपने वह नहीं होते जो हम सोते में देखते हैं बल्कि सपने वह होते हैं जो हमें सोने ही नहीं देते अर्थात हमें अपनी लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ते रहना चाहिए।

इस अवसर पर नीतीश कुमार अरविंद श्रीवास्तव दिनेश मौर्य अनीशा मिश्रा महक मिश्रा अपूर्व चतुर्वेदी सहित विद्यालय के सभी विद्यार्थी सम्मिलित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top