BASTI : मिनी सचिवालय से चलेगी गांव की सरकार।

Sudhanshu Mishra
0

बेइली में सांसद राम प्रसाद चौधरी  ने मिनी सचिवालय का किया उद्घाटन



-ग्रामीणों को नहीं लगाना पड़ेगा ब्लॉक का चक्कर-दूधराम


(कलवारी) बस्ती। बहादुरपुर ब्लॉक के बेइली गांव में मंगलवार को भासपा विधायक दूधराम के साथ सपा सांसद राम प्रसाद चौधरी ने मिनी सचिवालय और अम्बेडकर बौद्ध विहार का उद्घाटन किया। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गांव में अब एक ही छत के नीचे सरकारी सुविधाओं की जानकारी के साथ ही महत्वपूर्ण प्रमाण पत्र भी ग्रामीणों को मिलेंगे।


प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, भूमि संबंधित दाखिल-खारिज, भूमि से संबंधित अन्य कार्य, विभिन्न पेंशन योजना, आय व जाति समेत अन्य प्रमाणपत्र के अलावा जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र समेत सभी सुविधाएं यहीं पर मिल जायेंगी। जिससे ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।


उद्घाटन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि व महादेवा विधायक दूधराम ने भी अपना विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शेर मोहम्मद और संचालन विश्राम राव ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से प्रधान संघ अध्यक्ष सचिन दूबे, प्रधान मुस्तफाबाद विरेन्द्र कुमार यादव, प्रधान गौरिया अनिल चौधरी, निसार अहमद, पूर्व प्रधान पप्पू सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top