बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन के आदेश के अनुपालन में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी हर्रेया श्री संजय कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में सुभाष मौर्या प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया जनपद बस्ती व उनकी टीम तथा विकास यादव प्रभारी एसओजी व उन टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अन्तर्गत जलेबीगंज बाजार व मुसहा बाजार से आवासीय मकान से भारी मात्रा मे अवैध भण्डारित विस्फोटक एवं निर्मित पटाखा बरामद करके कब्जा पुलिस अपने कब्जा में लिया गया। बीते मंगलवार को मुखबिर खास से सूचना मिली कि जलेबीगंज बाजार मे विरेन्द्र कुमार अग्रहरि व नरेन्द्र गुप्ता उर्फ बबुन्ने तथा मुसहा बाजार में बालकृष्ण व रज्जू गुप्ता ये सभी लोग अपने अपने मकान में भारी मात्रा मे बिना लाइसेन्स के पटाखा आदि मगांकर विक्रय हेतु रखे है इस सूचना पर थाना प्रभारी पैकोलिया व एसओजी प्रभारी तथा उनकी टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा गया तो जलेबीगंज बाजार मे विरेन्द्र कुमार अग्रहरि के मकान से 62 गत्तो मे करीब 310 किलोग्राम अवैध भण्डारित विस्फोटक/ निर्मित पटाखा बरामद हुआ जिसका लाइसेंस मांगने पर नही दिखा सके। जिसके बाद बरामद माल को कब्जा में पुलिस मे लेकर जलेबीगंज बाजार में ही नरेन्द्र गुप्ता के मकान/ दुकान पर छापेमारी की कार्यवाही की गयी जहा से 14 गत्तो मे करीब 155 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद हुआ जिसकक पुलिस द्वारा अपने कब्जे में लिया गया । तदोपरांत मुसहा बाजार मे आकर बालकृष्ण के मकान में छापेमारी की गयी तो इनके यहा से 16 गत्तो मे करीब 145 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद हुआ उसके बाद मुसहा बाजार मे ही रज्जू गुप्ता के मकान मे छापेमारी की गयी तो यहां से 14 गत्तो मे करीब 166 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद हुआ। इस प्रकार कुल 106 गत्तो से 776 किलोग्राम अवैध पटाखा बरामद किया गया है। छापेमारी की कार्यवाही के दौरान मौके से विरेन्द्र कुमार पुत्र श्याम लालगिरफ्तार किया गया था। शेष फरार हो गये। उक्त छापेमारी की कार्यवाही बीते मंगलवार को समय 17.40 बजे से 23.00 बजे के मध्य की गयी है। उक्त बरामदगी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं 141/25 धारा 288 बीएनएस व 5/ 9 ख विस्फोटक अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।छापा मारने के दौरान सुभाष मौर्या प्रभारी निरीक्षक थाना पैकोलिया, विकास यादव प्रभारी एसओजी टीम बस्ती उ0नि0हरिवंशमणि चौरसिया, उ0नि0 अवधराज थाना पैकोलिया उ0नि0 चंदन एसओजी टीम बस्ती हे0का0 जितेन्द्र कुमार, हे0का0 श्याम कुमार साहनी , हे0का0 सुनील श्रीवास्तव हे0का0 राजमणि यादव थाना पैकोलिया हे0का0 रमेश, हे0का0 शिवम, हे0का0 अभय उपाध्याय का0 चंदन भारती एसओजी टीम बस्ती रहे सम्मिलित।

