बस्ती। कल दिनांक 16.10.2025 को पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल रखने के क्रम मे थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद की पुलिस टीम ग्राम खत्मसराय में पहुंची तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष के और सुरसमूह पुत्र कन्हैया सिंह निवासी खत्मसराय थाना छावनी जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष के महेंद्र पुत्र सोमई निवासी खत्मसराय थाना छावनी जनपद बस्ती आपस में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर रहे थे जिनको समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन द्वितीय पक्ष के महेंद्र पुत्र सोमई निवासी खत्मसराय थाना छावनी जनपद बस्ती मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे तथा ग्राम कवलपुर में प्रथम पक्ष के और अर्पित सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी कवलपुर थाना छावनी जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष के अभिषेक कुमार पुत्र संतकुमार निवासी कवलपुर थाना छावनी जनपद बस्ती आपस में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद कर रहे थे जिनको समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन द्वितीय पक्ष के अभिषेक कुमार पुत्र संतकुमार निवासी कवलपुर थाना छावनी जनपद बस्ती मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे तथा ग्राम करनाई में प्रथम पक्ष के निरंकार पुत्र गयाप्रसाद निवासी करनाई थाना छावनी जनपद बस्ती व द्वितीय पक्ष के खलील पुत्र हरीश निवासी करनाई थाना छावनी जनपद बस्ती आपस में घरेलू विवाद को लेकर विवाद कर रहे थे जिनको समझाने बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन उभयपक्ष उपरोक्त मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे जिनको शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद , SI शशि शेखर सिंह , SI राममिलन यादव , कांस्टेबल धनवंत गुप्ता , कांस्टेबल रोहित खरवार थाना छावनी जनपद बस्ती।

