BASTI : एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है.... अरविन्द पाल।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
बस्ती । भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत कर एकात्मवाद मानववाद जैसी प्रगतिशील व जनकल्याणकारी विचारधारा के प्रणेता पं. दीनदयाल
उपाध्याय के जयंती अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय बनकटी पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके जीवन मूल्यों पर विचार व्यक्त किए तथा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला देवी ने कहा कि यह दिन भारतीय जनसंघ के महान विचारक और दार्शनिक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर समर्पित है। उनका सपना था, समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और सुविधा पहुंचे।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि इं० अरविन्द पाल ने कहा कि एकात्म मानववाद, जिसे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने विकसित किया था, एक ऐसा सिद्धांत है जो व्यक्ति और समाज के बीच एक संतुलित संबंध स्थापित करने पर जोर देता है। एकात्म मानववाद का उद्देश्य प्रत्येक मानव को गरिमापूर्ण जीवन प्रदान करना है एवं 'अंत्योदय' अर्थात समाज के निचले स्तर पर स्थित व्यक्ति के जीवन में सुधार करना है।
जयंती अवसर पर मंडल अध्यक्ष विवेकानंद शुक्ला,सभासदगण सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

