पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रहे हैं - राजकिशोर सिंह।

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : पीएम मोदी आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार कर रहे हैं - राजकिशोर सिंह।

संवाददाता – रामप्रीत वरुण

स्ती। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय ने सदैव अन्त्योदय और आत्मनिर्भर भारत का जो सपना देखा था उसको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे है।

उक्त विचार उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह ने न्याय मार्ग स्थित अपने कार्यालय पर पण्डित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के आयोजन पर व्यक्त किया।



 उन्होंने कहा कि पण्डित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के प्रखर विचारक थे उनका मूल भाव था कि समाज का सदैव अन्तिम व्यक्ति भी विकास की मुख्यधारा से जुड़ सके। इन्हीं विचारों को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा साकार किया जा रहा है। इस मौके पर खादिम हुसैन, विशाल कसौधन, अवधेश कुमार, महेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top