BASTI : जनपद स्तरीय एक दिवसीय तिलहन मक्का मेला।
संवाददाता – रामप्रीत वरुण।
बस्ती -कृषि विज्ञान केंद्र-बस्ती में आज दिनांक २६ सितम्बर 2025 को माननीय श्री महेश शुक्ल, उपाध्यक्ष गो सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश ने एक दिवसीय तिलहन /मक्का मेला व उत्पाद प्रदर्शनी का उद्घाटन किया तथा उनके विभिन्न उत्पाद सब्जियां आम, अमरुद, कटहल, जैव उत्पाद ,काला नमक चावल,मोटे अनाज तथा किसानो के बीच प्रचलित तकनीक जो उनके आय संवर्धन में सहायक सिद्ध हो रही हो आदि के बारे में केंद्र से तकनिकी जानकारी लेकर तिलहन व मक्का की खेती करने पर बल दिया । माननीय बिधायक के प्रतिनिधि श्री सरोज मिश्रा ने मक्का (मोटे अनाज ) की खेती करने को प्रोत्साहित किया। इस मेले में 325 किसानो ने भाग लिया तथा श्री शुक्ल ने स्वच्छता अभियान में बस्ती के जन प्रतिनिधियों सहित भाग लिया व साफ –सफाई के प्रति किसानो को जागरूक किया। मा० मुख्य अतिथि द्वारा किसानो को प्रति वर्ग मी0 में अधिक उत्पादन ,सघन बागबानी , जैव उर्वरक,जैव रसायन तथा धान में डी०एस०आर०, प्राकृतिक खेती आदि को बढ़ावा देने पर जोर दिया तथा कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा उत्पादित नर्सरी पौध तैयार कर अपनी आय बढ़ाये । इस अवसर पर प्रतिनिधि सांसद बस्ती श्री गुलाब सोनकर ने ने कहा कि सभी कृषिगत विभाग आपसी तालमेल स्थापित कर किसानो के हित में कार्य करें तथा बंजरिया फार्म पर वाटर कूलर देने का आश्वाशन दिया जिससे केंद्र पर आने वाले किसानो को शुद्ध पानी मिल सके । परियोजना निदेशक बस्ती डॉ राजेश कुमार ने कहा कि जिले के अधिकारी किसानो की समस्या सुनकर त्वरित निदान करें ,जिससे किसानो कि आय दोगुनी हो सके । केंद्र के वैज्ञानिक विनोद बहादुर सिंह ने बताया कि जिले में 8 प्रगतिशील किसान राष्ट्रीय स्तर पर पुरुस्कृत है तथा नई-नई तकनीक अपनाकर जिले का नाम रोशन कर रहे है। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक कृषि श्री राम बचन कनौजिया, उपनिदेशक (कृषि) बस्ती श्री अशोक कुमार गौतम, जिला कृषि रक्षा अधिकारी श्री रतन शंकर ओझा ,जिला कृषि अधिकारी श्री बाबूराम मौर्या, भूमि संरक्षण अधिकारी बस्ती डॉ. राजमंगल चौधरी किसानो को सरकारी योजना की जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉ० पी० के० मिश्रा ने कृषि के साथ -साथ बागवानी के बारे में जानकारी दी। डॉ० प्रेम शंकर ने मशरूम उत्पादन द्वारा आय संवर्धन के बारे में बताया तथा मक्का खेती की तकनीकिया बताई। डॉ० अंजलि वर्मा ने कम लगत में पोषण थाली बनाने के तरीके बताये । हरिओम मिश्रा ने प्राकृतिक खेती के बारे में सभी प्रगतिशील किसानो को जानकारी दी। डा. बी० बी० सिंह ने मंच का संचालन करते हुए केंद्र की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया । उप निदेशक कृषि ने जिले के अनुकूल अच्छी उपज देने वाली प्रजातियों के बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान प्रगतिशील कृषक , रेनू सिंह ,परमानन्द सिंह , अरविन्द सिंह, अहमद अली, अग्यारम वर्मा, गोपाल सिंह, राम पूरन चौधरी आदि किसान मौजूद रहे .धन्यवाद् ज्ञापन केंद्र के वैज्ञानिक डॉ० आर० वी० सिंह ने दिया।

