थाना छावनी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ़्तार कर धारा बीएनएस 170 के तहत भेजा गया जेल।

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : थाना छावनी पुलिस द्वारा शांति व्यवस्था भंग करने के जुर्म में 02 नफर अभियुक्त को गिरफ़्तार कर धारा बीएनएस  170 के तहत भेजा गया जेल।



संवाददाता बस्ती। बस्ती  पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनंदन सिंह  के आदेश के क्रम में  अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती *श्याम कांत* के निर्देशन में तथा  क्षेत्राधिकारी  हर्रैया  संजय सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने व शान्ति व्यवस्था बहाल रखने के क्रम मे थानाध्यक्ष  जनार्दन प्रसाद पुलिस टीम *के साथ ग्राम बाघानाला* में पहुंची तो ज्ञात हुआ कि प्रथम पक्ष की प्रिया गुप्ता पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी बाघा नाला थाना छावनी जनपद बस्ती से द्वितीय पक्ष के प्रमोद कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी बाघानाला थाना छावनी जनपद बस्ती जो भाई बहन है आपस में पारिवारिक बात को लेकर विवाद कर रहे थे काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन द्वितीय पक्ष उपरोक्त मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे तथा *ग्राम फुलडीह* में प्रथम पक्ष के रामचंद्र पुत्र रामकुमार निवासी फूलडीह थाना छावनी जनपद बस्ती से द्वितीय पक्ष के शिवा सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निवासी सिंगहा राजा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती गाड़ी हटाने को लेकर विवाद कर रहे थे जिसको समझाने बुझाने के बाद भी द्वितीय पक्ष उपरोक्त मानने के बजाय और उग्र हो रहे थे। जिनको शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु नियमानुसार पुलिस हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया । गिरफ़्तार अभियुक्त प्रमोद कुमार पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी बागनवाला थाना छावनी जनपद बस्ती उम्र 33 वर्ष शिवा सिंह पुत्र प्रमोद कुमार सिंह निकासी सिंगहा राजा थाना दुबौलिया जनपद बस्ती उम्र 22 वर्ष गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद  थाना छावनी Si.शशि शेखर सिंह थाना छावनी HC ओमवीर यादव थाना छावनी कां. अखिलेश कुमार सिंह थाना छावनी  सम्मिलित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top