BASTI : मिशन शक्ति फेज पांच के तहत भगवती प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज केनौना थाना छावनी जनपद बस्ती।
संवाददाता – सुधांशु मिश्र।
बस्ती। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मिशन शक्ति फेस -5.0 के तत्वाधान में पुलिस अधीक्षक बस्तीअभिनंदन सिंह द्वारा महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्यामकांत की कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी हरैया महोदय संजय सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष छावनी महोदय जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में व0उ0नि0 सत्येंद्र यादव, उ0 नि0 राम कुमार यादव म0का0 प्रभा पांडेय, म0का0 मनोरमा शर्मा सभी अधिकारी कर्मचारी गण द्वारा भगवती प्रसाद इंटरमीडिएट कॉलेज केनौना थाना छावनी जनपद बस्ती में उपस्थित होकर शिक्षिकाओ एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया तथा उच्च अधिकारी गण द्वारा मिशन शक्ति से संबंधित दिए गए आदेश व निर्देशों से सभी को अवगत कराया गया तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय डुहवा मिश्र थाना छावनी जनपद बस्ती कि बालिकाओं को थाना स्थानीय पर बुलाया गया था तथा अनामिका पुत्री श्री भगवानदीन निवासी कौवाडांड को थानाध्यक्ष तथा प्रिया पुत्री प्रदीप कुमार निवासी चौकड़ी थाना छावनी जनपद बस्ती को वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया था तथा सभी छात्रों को थाना छावनी पर होने वाले बेसिक कार्यों से अवगत कराया गया तथा सभी को शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर साइबर क्राइम होने पर साइबर हेल्प नंबर 1930
महिला संबंधी अपराध होने पर 1090 व 181,1076 ,112 एंबुलेंस सेवा 102 व 108 चाइल्ड केयर हेल्प लाइन नंबर 1098 की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई तथा वहां उपस्थित महिलाओं कि समस्या को सुनकर उसका निराकरण किया गया।



.jpg)