थानाध्यक्ष छावनी जनार्दन प्रसाद मय पुलिस द्वारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों को किया गया जागरूक।

Sudhanshu Mishra
0

BASTI : थानाध्यक्ष  छावनी जनार्दन प्रसाद  मय पुलिस द्वारा क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर चौपाल लगाकर लोगों को किया गया जागरूक।




संवाददाता – सुधांशु मिश्र।

 बस्ती। बस्ती पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्याम कांत कुशल पर्यवेक्षण में सीओ हर्रैया के निर्देशन में थानाध्यक्ष  छावनी  जनार्दन प्रसाद मय पुलिस टीम द्वारा थाना छावनी के अंतर्गत पड़ने वाले  ग्राम *केनौना* में  जगह जगह चौपाल लगाकर लोगों को इक्कठा कर चोरी होने और ड्रोन उड़ने जैसी अफवाहों के बारे में उच्चाधिकारी गण द्वारा जारी आदेशों निर्देशों से लोगों को अवगत कराकर जागरूक किया गया, तथा सभी को बताया गया कि किसी भी तरह के अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी विषम परिस्थिति में पुलिस की मदद लेने को बताया गया। सतर्क रहने और सच्ची घटना की सूचना देने और भय मुक्त माहौल रखने के लिए अपील किया गया साथ थानाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद  सभी लोग-बाग से बताया कि  आप लोगों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए  दिन रात  सुरक्षाबल  लगा हुआ है कोई संदिग्ध  ब्यक्ति दिखाई दे कानून को हाथ में न लें तुरन्त  पुलिस को सूचना  दें पुलिस आप लोगों की सुरक्षा में तत्काल उपस्थित  मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top