BASTI : ड्रोन व चोरी की घटनाओं एवं महिला सशक्तिकरण पर एच.एम.ए. इंटर कॉलेज में चला जागरूकता अभियान।
हर्रैया, बस्ती –
समाज को भयमुक्त बनाने और नारी सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करते हुए छठवें दिन भी भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा" के नेतृत्व में जागरूकता अभियान का आयोजन एच.एम.ए. इंटर कॉलेज में किया गया।
इस अवसर पर श्री पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि –
"भयमुक्त समाज ही देश के विकास की आधारशिला है। जब समाज में हर वर्ग सुरक्षित होगा तभी राष्ट्र मजबूती की ओर अग्रसर होगा। इस दिशा में सबसे महत्वपूर्ण है हमारी आधी आबादी का सशक्तिकरण। शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की प्रतीक हमारी बेटियां तभी राष्ट्र की ताकत बनेंगी जब उन्हें शिक्षा, सुरक्षा और समान अवसर मिलेगा।"
उन्होंने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि वे अफवाहों और झूठी खबरों से बचकर सच्चाई का साथ दें तथा समाज में सकारात्मक संदेश फैलाएँ।
कार्यक्रम में थानाध्यक्ष हर्रैया श्री तहसीलदार सिंह ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता की जानकारी दी तथा युवाओं से सहयोग की अपील की।
इस दौरान महिला सशक्तिकरण विषय पर कॉलेज की छात्रा खुशी त्रिपाठी ने अपने प्रभावशाली उद्बोधन से सबका ध्यान आकर्षित किया। उनके विचारों को उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण नाथ वर्मा ने भाजपा नेता चन्द्रमणि पाण्डेय "सुदामा" के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि –
"आज के समय में ऐसे जागरूकता अभियान बेहद आवश्यक हैं। विद्यार्थी श्री पाण्डेय द्वारा बताए गए विचारों को आत्मसात कर अपने जीवन में उतारें और समाज में एक आदर्श नागरिक के रूप में योगदान दें।"
जागरूकता अभियान में छात्र-छात्राओं सहित शिक्षकों और स्थानीय गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही

