BASTI : बेटियाँ अब चुप नहीं रहेंगी...कलवारी पुलिस ने दिया हिम्मत का संदेश।

Sudhanshu Mishra
0

 बेटियाँ अब चुप नहीं रहेंगी , कलवारी पुलिस ने दिया हिम्मत का संदेश।

संवाददाता - रामप्रीत वरूण।







बस्ती। जिले में कलवारी पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति दीदी अभियान के अंतर्गत राजपति माता प्रसाद महिला महाविद्यालय, गौरा में छात्राओं और शिक्षकों को महिला सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारियाँ दीं। कार्यक्रम के दौरान उप निरीक्षक शैलेश कुमार यादव, कांस्टेबल अमन यादव, महिला कांस्टेबल पूनम पाठक व पूजा सिंह ने छात्राओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं से अपील किया कि वे किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना पर चुप न रहें, बल्कि तुरंत शिकायत दर्ज कराएँ। कार्यक्रम में आत्मरक्षा के उपाय भी बताए गए। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि महिलाओं और छात्राओं को अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहना चाहिए और समाज में व्याप्त अपराधों के खिलाफ साहस के साथ आवाज उठानी चाहिए‌।



Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top