Basti News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल लेखपाल और भाजपा नेताओं मे हाथपाई।

Sudhanshu Mishra
0

 Basti News: रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल लेखपाल और भाजपा नेताओं मे हाथपाई।


कप्तानगंज (बस्ती)। सोमवार दोपहर कप्तानगंज क्षेत्र में रिश्वत मांगने को लेकर बीजेपी नेताओं और एक लेखपाल के बीच हाथापाई की घटना सामने आई। लेखपाल द्वारा रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का कारण एक गरीब महिला के आय प्रमाण पत्र के संबंध में बताया जा रहा है।



जानकारी के अनुसार, पिलखाव गांव की एक गरीब महिला के आय प्रमाण पत्र के लिए हल्का लेखपाल से रिपोर्ट बनवानी थी। इस दौरान भाजपा नेताओं ने लेखपाल से बातचीत की, जिसका ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।


सोमवार को दोपहर करीब 12:30 बजे लेखपाल दुर्गा मंदिर के निकट चाय की दुकान पर पहुंचे, तब भाजपा नेताओं और लेखपाल के बीच कहासुनी शुरू हुई और कुछ ही देर में हाथापाई में तब्दील हो गई। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। लेखपाल ने दावा किया कि भाजपा नेताओं ने उन्हें गलत काम करने के लिए दबाव डाला। वहीं भाजपा नेताओं का कहना है कि लेखपाल हर काम के लिए रिश्वत की मांग करता था, जिसका ऑडियो वायरल हो रहा है।


एसओ कप्तानगंज आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर ली जा चुकी है और मामले की छानबीन की जा रही है। एसडीएम हरैया सतेंद्र सिंह ने भी कहा कि घटना की जांच कराई जा रही है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ हर्रैया के तहसील अध्यक्ष कृष्ण मोहन पटेल ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि लेखपाल के साथ मारपीट पूरी तरह से गलत है। उन्होंने चेतावनी दी कि आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो संघ आंदोलन करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top