Basti News: पुण्यतिथि पर चौरसिया समाज ने किया बाबू शिव दयाल सिंह को नमन

Sudhanshu Mishra
0

 पुण्यतिथि पर चौरसिया समाज ने किया बाबू शिव दयाल सिंह को नमन

योगदान पर चर्चा, राजनीतिक-सामाजिक-आर्थिक भागीदारी पर हुआ विमर्श

बस्ती। गुरुवार को बड़े वन स्थित शारदा मैरेज हाल में चौरसिया समाज ने पूर्व राज्यसभा सांसद बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई और समाज की राजनीतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भागीदारी पर विमर्श हुआ।



मुख्य अतिथि जनहित किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर दास चौरसिया ने कहा कि सामाजिक न्याय और दलित-पिछड़ों के पुरोधा, बैकवर्ड लीग के संस्थापक एवं लोक अदालत के जनक बाबू शिव दयाल सिंह गरीबों के महानायक थे। उन्होंने कहा कि आज जरूरत है उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज को एकजुट करने और ऊंचाइयों तक पहुंचाने की। उन्होंने आरोप लगाया कि सभी राजनीतिक दलों ने चौरसिया समाज की अनदेखी की है, ऐसे में समाज को संगठित होकर अपनी राजनीतिक और सामाजिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।


राष्ट्रीय महासचिव राम प्रसाद चौरसिया ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह ने शिक्षा, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ जीवनभर संघर्ष किया। समाज की समस्याओं का समाधान केवल शिक्षा और राजनीतिक भागीदारी से संभव है। उन्होंने अपील की कि समाज अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने में कोताही न करे।


बैजनाथ चौरसिया, राजकुमार चौरसिया, जयराम जायसवाल, शिवकुमार चौरसिया, आलोक चौरसिया, काशीराम चौरसिया, मनीष चौरसिया समेत कई वक्ताओं ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह ने समाज को एकजुट करने का जो कार्य किया, उसे आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।


कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शिवकुमार चौरसिया ने और संचालन अनिल कुमार चौरसिया ने किया। सभी ने कहा कि बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया का योगदान समाज हमेशा याद रखेगा।


इस अवसर पर बाबू शिव दयाल सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। श्रद्धांजलि देने वालों में आलोक चौरसिया, अमित चौरसिया, सुरेंद्र चौरसिया, अनिल चौरसिया, मयंक चौरसिया, रिंकू चौरसिया, आनंद किशोर चौरसिया, चंद्रप्रकाश चौरसिया, अनिल प्रजापति, रामनरेश चौहान, अखिलेश चौरसिया, विकास चौरसिया, श्यामनारायण चौरसिया, धर्मेंद्र चौरसिया, किशोर कुमार गुप्ता, जगराम, हृदयराम चौरसिया, अमरनाथ सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top