जीवन दीप संस्था द्वारा आयोजित हुआ आध्यात्मिक कार्यक्रम

Sudhanshu Mishra
0

 




लखनऊ। जीवन दीप संस्था द्वारा एफिल क्लब, एल्डिको सिटी में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आध्यात्मिक हीलिंग एवं पास्ट लाइफ रिग्रेशन विशेषज्ञ मीनू मनोचा उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का संचालन पूर्णिमा भसीन एवं अंजना  ने किया। पूर्णिमा भसीन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जीवन दीप संस्था समय-समय पर सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विषयों पर जागरूकता फैलाने का कार्य करती है।

जीवनदीप के सभी सदस्यों ने इसमें भाग लिया जिसमें मधु जैन ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया रेखा ने माला पहना कर तथा  शोभा ठाकुर ने  पुष्प का गुलदस्ता  भेंट किया ललिता सेंगर जी ने साड़ी भेंट कर उन्हें सम्मानित किया तथा शोभा ने पुष्प का गुलदस्ता भेंट किया और सभी जीवनदीप की सदस्यों ने जिसमेंअरूषी ,रेखा ,अर्चना कक्कड़, इलाशर्मा ,ललिता सेंगर ,रमा जैन अग्रवाल ,रीता जैन ,निर्मला पंत जी ,श्वेता मट्टू शोभा ,पूर्णिमा ,

अर्चना प्रकाश करूणा पांडेय सभी ने गुलाब की कलियाँ भेंट कर उनको अपनी संस्था द्वारा स्वागत किया ।

कार्यक्रम का मुख्य विषय पुनर्जन्म एवं जीवन में दोहराते पैटर्न रहा, जिस पर मीनू मनोचा ने अपने अनुभव साझा किए और उपस्थित जनों के प्रश्नों के उत्तर दिए। इस दौरान रीताजैन ने पुनर्जन्म से जुड़े विभिन्न दृष्टिकोणों से प्रश्न पूछे,अंजना ने विस्तार से आत्मा और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला।

अतुल द्विवेदी ने प्राणिक हीलिंग पर अपना वक्तव्य देते हुए कुछ प्रतिभागियों को प्रायोगिक अनुभव भी कराया, जिससे कार्यक्रम और अधिक प्रभावी बन गया।

अंजना , रीता जैन एवं पूर्णिमा भसीन द्वारा संवाद एवं पॉडकास्ट के माध्यम से विषय को और भी रोचक बनाया गया।

कार्यक्रम में अनेक गणमान्य नागरिक, डॉक्टर एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे आयोजन में रुचिपूर्वक सहभागिता की।

समग्र रूप से यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रहा। कार्यक्रम के अंत में निर्मला पं ने सभी अभ्यागतो व सम्मानित अतिथियों का धन्यवाद किया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top