प्राथमिक विद्यालय फेन्सा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया

Sudhanshu Mishra
0

 





संवाददाता – प्रदीप शुक्ला

बस्ती। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कप्तानगंज ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय फेन्सा में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधाना अध्यापक जियालाल  सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र शास्त्री जी पूनम मिश्रा मीना वर्मा सुनरा पति जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि जोखन प्रसाद शुक्ला जी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीत, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत किए गए। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में संविधान की महत्ता, देश की एकता-अखंडता तथा नारी शिक्षा पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि छात्राएं ही देश का भविष्य हैं और शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दे सकती हैं।

प्रधानाध्यापक जियालाल जी ने  सभी देशवासियों  को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए छात्राओं को अनुशासन,  देशप्रेम की भावना के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top