बस्ती में मानवता की मिसाल- जरूरतमंदों को मिला कंबल का सहारा

Sudhanshu Mishra
0

 



बस्ती। भीषण ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के बेलहरा ग्राम सभा में 18 जनवरी को जीवन ज्योति सेवा संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ग्राम प्रधान रिंकू तिवारी के सहयोग से संपन्न हुआ। जिसमें गांव के गरीब, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किया गया।


इस आयोजन के अंतर्गत संस्था के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने घर-घर जाकर कम्बल प्रदान कर सेवा कार्य को सफल बनाया। इस दौरान जरूरतमंदों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया गया। कंबल प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। उन्होंने कहा कि कड़ाके की ठंड में मिली यह सहायता उनके लिए बड़ी राहत है। लाभार्थियों ने संस्था, ग्राम प्रधान एवं  सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।


इस अवसर पर संस्था की निदेशक प्रतिमा पाठक ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना ही जीवन ज्योति सेवा संस्था का उद्देश्य है और ऐसे जनकल्याणकारी कार्य भविष्य में भी निरंतर जारी रहेंगे। साथ ही कार्यक्रम में विशेष सहभागिता के लिए सत्यम त्रिपाठी, यतेंद्र, सौरभ , अजय, चन्द्रभूषण और भूपेंद्र सिंह का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top