बस्ती में गोलीकांड : दुबौलिया इलाके में अधेड़ की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई

Sudhanshu Mishra
0


संवाददाता – प्रदीप शुक्ला 

बस्ती। गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहला दुबौलिया क्षेत्र, बेखौफ बदमाशों ने अधेड़ व्यक्ति पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बेमहरी गांव में गुरुवार देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। घटना में 58 वर्षीय रामजीत(सोखा) गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि रामजीत अपने घर के बाहर बने छप्पर में सो रहे थे, तभी बाइक सवार हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही दुबौलिया पुलिस मौके पर पहुंची और घायल रामजीत को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। मृतक रामजीत (सोखा) झाड़ फूंक का काम करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top