प्रशिक्षण अवधि पूर्ण होने पर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को दी गई भावपूर्ण विदाई

Sudhanshu Mishra
0

 पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने उत्कृष्ट कार्य व अनुशासन की सराहना की



संतकबीरनगर। प्रशिक्षण अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण करने के उपरांत क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को शनिवार को कोतवाली खलीलाबाद कार्यालय में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा एक भावपूर्ण समारोह में विदाई दी गई।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के प्रशिक्षण काल में किए गए उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन तथा कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि “अमित कुमार ने अपने कार्यों से विभाग की गरिमा बढ़ाई है। आशा है कि भविष्य में भी वे इसी निष्ठा एवं लगन से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।”




कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर क्षेत्राधिकारी अमित कुमार को सम्मानित किया।


समारोह में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद पंकज कुमार पाण्डेय तथा पीआरओ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

To Top