- विकासखंड गौर के सफाई कर्मी संघ ने मृतक सफाई कर्मी के परिवार को हर संभव मदद का दिया भरोसा
- विकासखंड गौर सफाई कर्मी संघ ने मृतक सफाई कर्मी अवधेश कुमार मिश्रा के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
संवाददाता – रामप्रीत वरुण
गौर (बस्ती)। विकासखंड गौर के न्याय पंचायत मिरवापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत महादेवा में तैनात सफाई कर्मचारी अवधेश कुमार मिश्रा के आकस्मिक निधन हो गया था । मृतक सफाई कर्मी अवधेश कुमार मिश्रा के परिवार को सफाई कर्मी संगठन द्वारा 53 हजार की सहायता राशि प्रदान किया गया और सफाई कर्मी संगठन द्वारा पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया गया । ब्लॉक स्तरीय सफाई कर्मी संगठन ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि इस मुश्किल घड़ी में परिवार को ईश्वर सहन शक्ति दे संगठन विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है । ब्लॉक अध्यक्ष बजरंगी , ब्लॉक मंत्री महिला , ब्लॉक कोषाध्यक्ष विजय कुमार , ब्लॉक संगठन मंत्री देवेंद्र कुमार , लेखा संप्रेक्षक हजारीलाल न्याय पंचायत प्रभारी मिरवापुर सन्त राम वर्मा , न्याय पंचायत प्रभारी वासुदेव सिंह , संतोष कुमार शर्मा , भरत कुमार यादव , देवेंद्र कुमार गौतम , श्याम बिहारी उपाध्याय , जयप्रकाश सिंह , रामजतन बजरंगी लाल फूलचंद समेत समस्त न्याय पंचायत सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे ।

